मंगलवार, 22 दिसंबर 2009

लिट्टी चोखा जिंदाबाद...

यार आप लोगों को लिट्टी चोखा के बारे में मालूम है क्या... बड़ी मस्त चीज होती है भाई... किसी भी पुरबिया को पूछिए भाई... उत्तर प्रदेश और बिहार का तो सुपर हिट डिश है भाई | जब हम लोग पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में थे तब तो हमारे सुबह का नाश्ता था भाई | पांच रूपये में एक प्लेट.. शायद यही भाव था... | अब अगर आप पूछे की यह बनता कैसे है तो भैया सुन लो विधि... मैदे को पानी के साथ गूंथा जाता है जिसके बाद उसमें पहले से तैयार सत्तू और मसाले के मिश्रण को बीच में डाल कर गोल बना लिया जाता है । इस पहले से तैयार मिश्रण में, सत्तू को तेल, नींबू के रस, प्याज के कटे टुकड़े, लहसुन इत्यादि के साथ मिला कर थोड़ा रूखा गूंथा जाता है । फिर इसको आग में पकाते हैं... (कहीं कहीं तल भी देते हैं...) अब आग में सेंके बैगन के भरते के साथ परोस देते हैं... साथ में निम्बू और मिर्ची का अचार .. भाई वाह एकदम आनंद आ जाये गुरु... | बस गुरु एकदम पापा कसम बता रहे हैं... एक प्लेट खा लो तो गुरु रोज रोज खाओगे... कभी बोर नहीं होगे... | यकीन नहीं हो तो लो देख लो इधर एक बार....




आज सुबह सुबह अपने ऑफिस में नाश्ते का मीनू देख रहा था... और एक भी आइटम लिट्टी चोखे के बराबर नहीं था भाई.. | अभी नूडल्स और चौमीन खा के हमारे जैसे देसी आदमी का पेट कैसे भरेगा भाई.. | वैसे केवल इतनी ही बात नहीं है.. लिट्टी चोखे के साथ कुछ भावनाएं भी जुडी हुई थी.. जैसे सारे दोस्त एक साथ इकट्ठे होना.. और पेट भर कर लिट्टी चोखे का भोग लगाना...| यार मुंबई जैसे शहर में बड़ा पाँव हिट है... मगर मेरी समझ नहीं आया की आज तक किसी के दिमाग में यह आईडिया क्यों नहीं आया.........| सी एस टी स्टेशन के बाहर एक ठेला डालो... अपने राजू भैया और रवि किशन भैया तो आ ही जायेंगे भाई... | हिट हो जायेगा भाई.. |

ना तो इसमें फैट है और ना ही अतिरिक्त कैलोरी.. यह तो एक सम्पूर्ण आहार है बंधू... एकदम सुपर हिट.. नाश्ता... | बस भोजपुरिया सुपर हिट प्रोडक्ट है बे.. सो गावो हो... "लिट्टी चोख्वा बनल बा बड़ा मजेदार... जे खाई नाही हो पछताई मोरे यार... "|

-देव

कोई टिप्पणी नहीं: