सोमवार, 21 दिसंबर 2009

मेरा भारत महान ..

बंधुओं, मित्रो.... देश वासिओं ... आप लोग सोच रहे होंगे देव बाबु को कौन सा दौरा पड़ गया जो भारत की महानता के गुण गाने लगे... हिंदुस्तान तो हमेशा से महान ही रहा है... फिर नया क्या है भैया... सो बंधुओं... महानता है भारत की जनता की... सो उसी को बखान करने आया हूँ... | वैसे आप सभी लोग जानते ही हैं की दुनिया में एक ही देश होगा... जहाँ सड़क पर कूड़ा उडाती... गंदगी फैलाती सरकारी गाड़ियाँ दौड़ेंगी... वह भी एकदम पीक टाइम पर..| पूरी जनता सड़क पर... और सड़क के जाम में एकदम चार चाँद लगा देगी यह सरकारी कूड़ा उठाने वाली गाली.. | भैया इसको साइड का भी पंगा नहीं होता... हर गाड़ी ब्रेक लगा के इसको रास्ता दे देती है... | अब इस टाइप की अन-हाजिनिक गाडी से पंगा कौन लेबे | सो जा भैया तू ही पहले जा... | मेरा भारत महान...!!! अभी समझे या नहीं... |

वैसे क्या ज़बर-दस्त गाड़ियाँ है यह... बी एम् सी... तेरी जय हो... एकदम मिलिट्री की गाडिओं जैसी होती है बी एम् सी की कचरा गाड़ी.. | शिवाजी नगर साइड से आओ तो बीच में देवनार का डंपिंग ग्राउंड पड़ता है. वहां एक से एक बदबूदार... भांति भांति की बिमारिओं फैला सकने वाली... एकदम अन-हाइजनिक कचरा गाडी मिल जाएगी... | एक गाड़ी ने तो आज मेरी गाड़ी को दबा ही डाला था भाई.. | अभी ओवर टेक कर रहे थे दो कचरा गाड़ी वाले... बीच में मैं फंस गया... अरे भाई मैं तो गाड़ी का मतलब घर से ऑफिस और ऑफिस से घर... मगर यह तो फार्मूला वन की रेस लगा रहे थे भाई... |

बी एम् सी नाम की एक संस्था है मुंबई में... शायद कुछ काम भी करती होगी... मगर मुझे यह समझ नहीं आया कभी की ठीक नौ बजे सुबह... यह कचरा गाड़ी क्या कर रही है सडकों पर... | कोई अँधा भी देखेगा तो बोलेगा की यह गलत है... फिर इन कर्णधारों को यह बात क्यों समझ नहीं आती है यार....... |
बिना मतलब मेरा भारत महान बना रहे हो.. जनता के हिमायती हो या जनता के दुश्मन... सोचो................. ?

-देव

1 टिप्पणी:

Udan Tashtari ने कहा…

यह सब कार्य रात में होना चाहिये..मंत्रालय तक बात पहुँचे किसी तरह!!